Breaking News

Foto

गाजीपुर की बुलंद आवाज से बड़े बड़े लोग थर्रा रहे हैं- अखिलेश

गाजीपुर। आरटीआई मैदान मे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सभा की।अखिलेश यादव ने गाजीपुर सीट से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी और बलिया सीट से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय के समर्थन मे सभा की।अखिलेश यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहाकि गाजीपुर की बुलंद आवाज से बड़े बड़े लोग थर्रा रहे हैं।अखिलेश ने कहाकि पूर्वांचल की हवा पश्चिम से भी तेज चल रही है।अखिलेश ने दावा किया कि जो लोग 400 पार की बात कर रहे थे,वो 400 हारने जा रहे हैं।अखिलेश ने कहाकि जो बड़ी बड़ी बात कर रहे थे,उनका आत्मविश्वास लड़खड़ा गया है।उनकी जबान भी लड़खड़ा रही है,लोग पुरानी कहानी नही सुनना नही चाहते।अखिलेश ने कहाकि जो लोग 10 साल सत्ता मे रहे,उनकी हर बात झूठी निकली।अखिलेश ने कहाकि पिछ्ले 10 सालों से लोगों खुशी और तरक्की नही देखी।इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुये अखिलेश ने कहाकि देश के पीएम का आत्मविश्वास यू पी मे आते आते लड़खड़ा गया है।उन्होने कहाकि यू पी मे 10 परीक्षाएं नही हो पायींं।पेपर लीक करने वालो पर सरकार ने बुलडोजर नही चलाया।अखिलेश यादव ने कहाकि बीजेपी सरकार अपनी नाकामी छिपाने मे जुटी है,जबकि जनता ने चुनाव अपने हाथ मे ले लिया है।अखिलेश ने कहाकि जनता बीजेपी सरकार को हटाने जा रही है।अखिलेश ने कहाकि बीजेपी सरकार देश की सीमाओं की रक्षा नही कर सकी।उन्होने कहाकि इलेक्ट्रोरल बांड की बात करने पर बीजेपी को चक्कर आने लगते है,और उन्हे इलेक्ट्राल की जरुरत पड़ने लगती है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें