गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गई तथा इसके बाद परेड का निरीक्षण किया गया। एसपी ने विभिन्न थानों से आई हुई पुलिस की गाड़ियों का निरीक्षण कर उनमें रखे गए सुरक्षा संबंधी उपकरणों को देखा तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही डॉयल 112 की गाड़ियों का निरीक्षण कर गाड़ियों का रिस्पांस टाइम जाना। पुलिस लाइन में दंगा/उपद्रव/बलवा आदि से निपटने हेतु एन्टीरॉयट इक्विपमेंट/ दंगा निरोधक उपकरण (बलवा ड्रिल) का डिमॉनस्ट्रेशन किया गया। जिसका उद्देश्य अराजक तत्वों द्वारा सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने से व जन धन की हानि की रोकथाम करना है। जिसमे क्षेत्राधिकारी सैदपुर, प्रशिक्षु उपाधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक लाइन तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों व पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस बल को बलवा व दंगा नियंत्रण ड्रिल के बारे में जानकारी व उनसे संबंधित शस्त्रों के बारे में जानकारी देते हुए शास्त्र अभ्यास व रिहर्सल कराया गया।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






