गाजीपुर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति के निर्देशानुसार गोपीनाथ पी जी कॉलेज देवली सलामतपुर गाजीपुर मे योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमे संरक्षक राकेश तिवारी, प्राचार्या डॉ सुधा त्रिपाठी, एनएसएस व रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम अधिकारी एवं छात्र/छात्रा उपास्थित रहे और योग आसन भी किए इसमें छात्र/छात्राओं की संख्या 415 तक रही। योग प्रशिक्षक डॉ अधीश कुमार श्रीवास्तव व डॉ उमेश कुमार मिश्र ने योगाभ्यास कराया। उक्त शिविर का नेतृत्व प्रबन्धक शिवम् त्रिपाठी ने किया। योग शिविर में डॉ चंद्रमणि पाण्डेय, डॉ अंजना तिवारी, सौरभ भारद्वाज, अंकित राय, सौरभ वर्मा, नवनीत सिंह, रणजीत यादव, जगदम्बा चौबे, अंकिता सिंह एवं निधि श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
18 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






