Breaking News

Foto

गंगा में स्नान करते वक्त डूबा किशोर

गाज़ीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर गंगा घाट पर स्नान करने गए 17 वर्षीय किशोर गोपी राम गंगा की तेज धारा में डूब गया। गोपी राम सुआपुर का रहने वाला था और अपनी बड़ी मां के अंतिम संस्कार में श्मशान गया था। अंतिम संस्कार के बाद वह मौनी बाबा गंगा घाट पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह तेज धारा में फंसकर गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक के पिता इंदल राम ठेला गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। डूबे किशोर की कई घंटे तक तलाश जारी रही।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें