Breaking News

Foto

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के मनिहारी बाजार में आज देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। एक बाइक पर दो लोग बैठे थे जो खेत में गिरकर घायल हो गए, जबकि एक बाइक पर बैठा योगेश कुमार सड़क पर ही गिर गया। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर तत्काल शादियाबाद थाना अध्यक्ष श्याम जी पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पहुंचाया। जिसमें चिकित्सकों ने भुड़कुडा कोतवाली अंतर्गत गौरा खास निवासी योगेश कुमार (32) को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मृतक योगेश कुमार की माता का बचपन में ही निधन हो गया था। योगेश बचपन से ही अपने ननिहाल शादियाबाद थाना क्षेत्र की गुरैनी में रहकर मेहनत मजदूरी करके अपनी बीवी और एक बच्चे का पेट पालता था। आज बाइक से मनिहारी बाजार में सब्जी खरीदने आया था, लेकिन घर सब्जी लेकर नहीं लौट पाया। सूचना मिलने पर पत्नी और बच्चे दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे। जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें