गाजीपुर। जमानियां में बिजली चोरी की जांच के दौरान एक गंभीर घटना सामने आई। नगसर मीर राय गांव में शनिवार को विद्युत चेकिंग और ओटीएस पंजीकरण के दौरान कुछ मनबढ़ों ने विद्युत विभाग की टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने टीम के साथ मारपीट की और लाठी-डंडों से हमला किया। जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर मौके से फरार हो गए। अधिशासी अभियंता गोपीचंद भास्कर ने बताया कि टीम बकाया बिल और अवैध कनेक्शन की जांच कर रही थी। जैसे ही अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की गई, मनबढ़ों ने हमला कर दिया। विद्युत कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे काम बंद कर देंगे और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रोक दी जाएगी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






