Breaking News

Foto

आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

गाजीपुर। दो पालियों में राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा संपन्न हुई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने जनपद मे बनाये गये  विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रथम पाली की परीक्षा में  पीजी कालेज गोराबाजार, शहीद स्मारक इण्टर कालेज नन्दगंज, हनुमान सिंह इण्टर कालेज देवकली का स्थलीय निरीक्षण कर केन्द्र व्यवस्थापको को नकविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। द्वितीय पाली में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आर्दश इण्टर कालेज मुहआबाग, राजकीय बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर, राजकीय महिला महाविद्यालय आमघाट एवं एमएएच इण्टर कालेज में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जनपद में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 हेतु 19 परीक्षा केन्द्रों बनाये गए थे। प्रथम पाली में 3765 उपस्थित रहे जबकि 4587 अनुपस्थित परीक्षार्थी रहे एवं द्वितीय पाली में 8352 परिक्षार्थियों में 3735 उपस्थित रहे जबकि 4617 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें