Breaking News

Foto

अंतरराष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलंपियाड में सनशाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीती दो ट्राफियां

ग़ाज़ीपुर। अंतर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलंपियाड में गाजीपुर के प्रतिभागियों ने दो ट्राफियों पर कब्जा जमाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ में ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड’’ का आयोजन 10 अगस्त से 13 अगस्त 2024 के बीच किया गया था। जिसमें देश-विदेश के विभिन्न स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड’’ में रिमैजिका (आर्ट एक्जिवीशन), वर्ड लैस वन्डर्स (कोरियोग्राफी), वर्डी म्यूज (पोयट्री इनेक्टमैंट) और टिन टिन्यूबुलेशन (जिंगल) की प्रतियोगिता करायी गयी थी। ग़ाज़ीपुर के सनशाइन पब्लिक स्कूल, जमानियां ने भी इस अन्तर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड प्रतियोगिता में भाग लिया और दो ट्राफी जीतकर अपनी प्रतिभा और कौशल का लोहा मनवाया। विद्यालय की तरफ से प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह ने सम्मानित किया। प्रतिभागियों में दीक्षा मौर्या 5-अ, सरस्वती कुमारी 8-अ, अदिति श्रीवास्तव, सौम्या वर्मा, गुनगुन, विमर्श कुमार 9-डी. के छात्र हैं। विद्यालय की टीम का नेतृत्व जयप्रकाश सिंह और पूनम सिंह ने किया था। प्रतियोगी टीम को सहयोग प्रदान करने वाले शिक्षकों इन्द्रजीत, हृदयेश तिवारी, बुशरा कमाल, रमन इत्यादि को भी सम्मानित किया गया। चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय द्वारा दो ट्राफी जीतने पर विजेता टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें