Breaking News

Foto

आयुष चिकित्सालय का उद्घाटन, मंत्री ने बिछुड़न नाथ महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

ग़ाज़ीपुर। आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने रविवार को सैदपुर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने बेलहरी गांव में स्वर्गीय जंग बहादुर सिंह स्मृति राजकीय आयुष चिकित्सालय का उद्घाटन किया। मंत्री ने चिकित्सालय के उद्घाटन से पहले विधिवत पूजा की। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद एक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है। यह हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा वर्षों के अनुभव और प्रयोग से विकसित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रकृति के अनुरूप रहन-सहन, योग और खान-पान के साथ आयुर्वेदिक इलाज बेहद प्रभावी होता है। इसके बाद मंत्री सैदपुर के प्रसिद्ध बिछुड़न नाथ महादेव धाम पहुंचे। वहां चल रहे तीन दिवसीय सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री ने स्वयं मिट्टी से शिवलिंग का निर्माण किया इसके उपरांत पुष्प अर्पित कर रुद्राभिषेक किया और आरती उतारी। कार्यक्रम में पार्षद अनंत कुशवाहा, जितेन्द्र मिश्र, रिंकू मिश्र, पप्पू सिंह, आनंद सिंह, अतुल सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधाकर रामेश्वर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें