ग़ाज़ीपुर में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जनपद के सरकारी और निजी अस्पतालों में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामलों पर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में भीम आर्मी के लोग सीएमओ ऑफिस पहुंचे और अस्पतालों के औचक निरीक्षण करते हुए जांच कर कार्यवाही की मांग की। आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप केंद्र सहित प्राइवेट अस्पतालों में लगातार गरीब जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पिछले दिनों ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाकरपुर में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण जच्चा बच्चा की मौत हो गई थी, वहीं स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में नवजात शिशु की मौत, शादियाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला की मौत आदि कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही देखने को मिल रही है। गरीब जनता के स्वास्थ्य के साथ और उनके जीवन के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एएनएम कमीशन के चक्कर में निजी अस्पतालों को बढ़ावा दे रही हैं, जहां आवश्यक सुविधाएं नहीं है। प्रदर्शन के दौरान आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी ने जनपद के समस्त प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में औचक निरीक्षण कर जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। साथ ही निजी अस्पतालों में बुनियादी एवं आवश्यक सुविधा यदि उपलब्ध नहीं है तो उन्हें बंद करने की मांग भी की। इस दौरान प्रभाकर कुमार, प्यारेलाल, चंदन कुमार, ऋषभ कुमार आदि मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देश दीपक पाल ने प्रदर्शनकारियों से पत्रक लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






