Breaking News

Foto

कार्यशाला में दी गई जानकारी

ग़ाज़ीपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों एवं सभी बैंक के प्रतिनिधियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकास भवन में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में संपन्न हुआ।जिसमें राज्य मुख्यालय से आए प्रशिक्षकों ने संचालकों को आवेदन करने एवं बैंक कर्मियों को लोन में रखने वाली सावधानियों एवं बारीकियों से अवगत कराया। इस मौके पर कॉमन सर्विस सेंटर में जिला प्रबंधक शिवानंद उपाध्याय ने बताया कि ये उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें युवाओं को स्वरोजगार कर अपने साथ साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते है इस योजना में अधिकतम 5 लाख का लोन प्राप्त कर सकते इसके लिए उम्र सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष तक है एवं न्यूनतम शिक्षा 8 उत्तीर्ण होना चाहिए। श्री उपाध्याय ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से हम सभी सरकार की सभी योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाते है और उसमें संचालकों के माध्यम से शानदार कार्य कर योजना को सफल बनाते है,उसी प्रकार इस योजना में भी ग्रामीणों को जागरूक कर इस योजना से जोड़ने का कार्य कर रहे है ।कोई भी व्यक्ति इस योजना के बारे ज्यादा जानकारी हेतु लिंक https//msme.up.gov.in पर सभी प्रकार की जानकारी एवं प्रक्रिया प्राप्त कर सकता है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें