गाजीपुर। किसानों को निःशुल्क तिलहन और दलहन बीज मिनीकिट वितरण के लिए ई-लॉटरी का आयोजन 3 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। यह लॉटरी विकास भवन सभागार में सुबह 11 बजे जनपद स्तरीय समिति और संबंधित किसानों की उपस्थिति में होगी। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने इसकी जानकारी दी। यह कार्यक्रम शासन की मंशा और जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में किसानों की आय बढ़ाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और दलहन उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम और राज्य सहायतित निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण के तहत यह चयन प्रक्रिया होगी। राई/सरसों, चना, मटर और मसूर जैसी फसलों के लिए विकासखंडवार लक्ष्य से अधिक हुई बुकिंग में से लाभार्थी किसानों का चयन कृषि विभाग के पोर्टल पर ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। बीज मिनीकिट के लिए बुकिंग 1 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2025 तक की गई थी। जिला कृषि अधिकारी ने कृषक बंधुओं और जनपद स्तरीय समिति के सदस्यों से निर्धारित तिथि, स्थल और समय पर उपस्थित रहकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






