गाजीपुर। लड़की के आरोप से मानसिक दबाव में जहर खाये युवक मेजर चौधरी की उपचार के दौरान मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी इसी लड़की के आरोप एक युवक जेल जा चुका है। थाना क्षेत्र के करकटपुर निवासी लड़की ने सोमवार के दिन थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मेजर चौधरी शादी का झांसा देकर दो वर्षों से उसकी इज्जत लूट रहा था। अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाया है। अब शादी करने की बात पर शादी से मुकर रहा है। पंचायत बुलाई तो आने से इंकार कर दिया। उक्त आरोप से व्यथित युवक ने जहर खा लिया। स्वजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए जहां रात्रि में उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि इसी प्रकार का घटनाक्रम 2020 पूर्व में स्थानीय गांव निवासी एक युवक के साथ उक्त लड़की ने किया था, जिसमें युवक जेल चला गया था। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






