Breaking News

Foto

ग़ाज़ीपुर में बोले मंत्री राजभर- अखिलेश अगर देश मे पढ़े होते तो...

गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सरकार के विजन को साझा किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। राजभर ने बताया कि सरकार आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत के विजन पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार और नौकरियां देने के लिए प्रयासरत हैं। अफजाल अंसारी द्वारा अखिलेश यादव की भगत सिंह से की गई तुलना पर राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले अखिलेश को आधा अंबेडकर बताया जा रहा था। अंबेडकर जैसा बनने के लिए उन्हें सौ जन्म लेने होंगे। राजभर ने यह भी कहा कि अखिलेश विदेश में पढ़े हैं, अगर देश में पढ़े होते तो उन्हें कुछ ज्ञान होता। गाजीपुर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बेदी राम, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और जिलाधिकारी अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें