Breaking News

Foto

चार हत्यारोपी गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक पर मिला था युवक का शव

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। जिसकी पहचान आजमगढ़ निवासी सत्यम सिंह के रूप में हुई थी। पहले पुलिस इस बात का अनुमान लगा रही थी की युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है लेकिन तहकीकात के बाद युवक की हत्या की बात सामने आयी। इसी बीच युवक का मृत्यु से पहले का एक वीडियो भी तेजी से वायरल होने लगा जिसमें एक व्यक्ति उसकी डंडे से पिटाई करता नजर आ रहा है। सत्यम के परिजनों ने सत्यम की पिटाई कर रहे युवक समेत 6 लोगों के खिलाफ सादात थाने में तहरीर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पवन गुप्ता, सुजीत, अवनीश राजभर और आशीष गुप्ता सादात के रहने वाले हैं और बताया जा रहा कि मृतक सत्यम इनके यहां काम करता था। सीओ सैदपुर अनिल कुमार ने बताया कि युवक की हत्या कर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। इस मामले में चार संदिग्धों को गिरफ़्तार किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें