ग़ाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद में डोम-मुसहर-नट-धरिकार-बासफोर गरीब समाज पार्टी/अधिकार मंच ने शहीद पार्क में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 6 फरवरी को तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी उनकी जातियां गरीबी और अभाव में जीवन बिता रही हैं। उन्होंने बताया कि न तो उन्हें जमीन का पट्टा मिला है, न राशन कार्ड और न ही रोजगार व शिक्षा के पर्याप्त अवसर। उनका आरोप है कि सरकारी योजनाओं से उन्हें जानबूझकर वंचित रखा जाता है, जिसके कारण आज भी उनके समाज के लोग सड़क किनारे झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। प्रमुख मांगों में प्रति परिवार 25 किलोग्राम खाद्यान्न की मांग के साथ-साथ बांस की बागवानी और बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था शामिल है। साथ ही उन्होंने मांग की कि उनकी जातियों की पहचान को सरकारी दस्तावेजों में दर्ज किया जाए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र भारती, प्रमोद भास्कर, बबलू बांसफोर, झकड़ी बांसफोर समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक को अपनी मांगों का पत्र सौंपा।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






