ग़ाज़ीपुर। पिछले कई दिनों से तीखी धूप और उमस भरी गर्मी के बीच आज जनपद के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश हुई। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद, कासिमाबाद मरदह, बिरनो, दिलदारनगर आदि क्षेत्रों में झमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली। इस बीच अलग-अलग जगहो पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। सेवराई तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर उस वक़्त हड़कम्प मच गया। जब आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलसे एक युवक की मौत हो गई। देवैथा गांव निवासी मधुबन यादव के इकलौते पुत्र विश्वजीत यादव (17) सिवान में भैंस चरा रहा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद लोगों के द्वारा उसे आनन फानन में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजनों के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बरेसर थाना क्षेत्र में आज शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चोथूबांध गांव निवासी शिवानंद राम (54) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिवानंद राम अपने खेतों के तरफ गए हुए थे। इस संबंध में बरेसर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। वही बिरनो थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीया आंचल जंगीपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव स्थित अपने ननिहाल आई थी। खेतों में रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






