गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रामनारा चट्टी पर किराना व्यवसाई संदीप सिंह उर्फ सोनू सिंह के गोदाम पर 32 वर्षीय मुन्ना चौहान पुत्र राम सकल चौहान निवासी खुटहा का कार्य करता था। बीते मंगलवार को बिजली की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। पहले तो व्यापारी ने आर्थिक मदद देने की बात की थी लेकिन बाद मामला पुलिस के पास जाने से पलट गया। इसी के वजह से मलेठी मोड के कोनिया धर्मागतपुर स्थित इनके आवास पर आज दोपहर लगभग 3 बजे परिजनों ने शव रखकर धरना पर बैठ गए। मौके तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा, थाना अध्यक्ष केपी सिंह, बिरनो थाना अध्यक्ष संजय मिश्रा परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। देर शाम उप जिलाधिकारी रवीश गुप्ता भी पहुंचकर परिवार को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया। और जो भी आर्थिक मदद होगी उसको दिलाने का आश्वासन दिया।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






