Breaking News

Foto

भाजपा सदस्यता अभियान में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवन्त को मिला छठवां स्थान

ग़ाज़ीपुर। देशभर में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान चला रही है, यूपी में बीजेपी को तीन करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने 2 सितंबर से बीजेपी सदस्यता अभियान का अभियान शुरू की है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा । जिसके तहत राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार भ्रमण करके उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले की राज्यसभा सांसद की लिस्ट में 6वाँ स्थान पर है राज्यसभा सांसद ने कहा कि हम लोग बहुत भाग्यशाली है की दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है आम जन भाजपा से जुड़ना चाहते हैं लेकिन विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वो हम तक नहीं पहुँच पाते है ऐसे में हम ख़ुद उनके पास पहुँच कर भाजपा से जोड़ रहे हैं यह कार्यक्रम प्रतिदिन हम लोग कर रहे है साधारण सदस्य के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाये जा रहे है। आने वाले दिनों में 6 वाँ स्थान से प्रथम स्थान पर आने के लिए पूरी तरह प्रयासरत हूँ।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें