Breaking News

Foto

गाजीपुर के आठ थानों को मिले नए थानेदार, एसपी ने जारी किया फरमान

गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर जनपद के कई थाना प्रभारियों की तैनाती में भारी फेरबदल किया है। बीती देर रात एसपी द्वारा जारी किए गए फरमान के तहत जनपद के कई थानेदारों का स्थानांतरण किया गया है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप देखने को मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक के जारी आदेश के क्रम में मरदह थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह को सैदपुर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सैदपुर के थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह अब मरदह थाने की कमान संभालेंगे। इसके अलावा धीरेंद्र कुमार सोनकर को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष नोनहरा बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद राम सजन नागर को गहमर थानाध्यक्ष जबकि गहमर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र को दिलदारनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही दिलदारनगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को कासिमाबाद थाना प्रभारी, मोहम्मदाबाद थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय को थानाध्यक्ष रेवतीपुर के पद पर तैनात किया गया है। जबकि रेवतीपुर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद और थानाध्यक्ष नोनहरा वागीश विक्रम सिंह को प्रॉपर्टी सीजर सेल में स्थानांतरित किया गया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें