ग़ाज़ीपुर। स्थानीय सनशाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा, जमानियाँ, गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानन्द सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देषभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर उपस्थित शिक्षको और छात्र-छात्राओं की वाहवाही बटोरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक अमित कुमार सिंह ने राश्ट्र की स्वतंत्रता और संप्रभता के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थिति थे।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






