Breaking News

Foto

डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में पुलिस ने नए कानूनों पर की कार्यशाला

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी ने डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर में एनसीएल जागरूकता अभियान 2.0 के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में छात्रों और आम नागरिकों को तीन नए आपराधिक कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए) और साइबर जागरूकता अभियान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर आयोजित इस विशेष जागरूकता अभियान में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसका उद्देश्य नागरिकों को इन नए कानूनों से परिचित कराना था। कार्यशाला में नए आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया। इसमें 'शून्य एफआईआर' की अवधारणा, ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्रावधान, नए अपराध, प्रौद्योगिकी और फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्रावधानों तथा पीड़ित-केंद्रित प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराधों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया कि यदि वे साइबर अपराध का शिकार होते हैं, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें