Breaking News

Foto

सुदर्शन इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन

ग़ाज़ीपुर। सुदर्शन इंटरनेशनल स्कूल डेहमा का उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों का सम्मान ,हजारों की संख्या में लोगों का आशीर्वाद, मिलन और संगीत की दुनिया में गजल गायक बंटी वर्मा का गीत, यह सब कुछ आकर्षण का केंद्र रहा। डा. सानन्द सिंह ने स्कूल परिवार और प्रबंध समिति के डॉक्टर सुनील, माया यादव और प्रबंधक इंजीनियर शुभम यादव और उनकी धर्मपत्नी गुड़िया यादव को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। इस स्कूल को खोलने में सर्वाधिक मेहनत करने वाले कृष्ण यादव को बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि उनकी दिन-रात की मेहनत आज काम आई और आज शुभ उद्घाटन संपन्न हुआ। सुदर्शन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य और उनके सभी शिक्षकों का प्रजेंटेशन प्रस्तुति अति उत्तम रही।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें