Breaking News

Foto

गाजीपुर सिटी जीआरपी ने एक तस्कर पकड़ा, 29 बोतल अवैध देशी शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

ग़ाज़ीपुर। गाजीपुर सिटी जीआरपी ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 29 बोतल देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 2100 रुपये बताई जा रही है। आरोपी बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर ऊंचे दामों पर शराब बेचने की फिराक में था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। जीआरपी थानाध्यक्ष गाजीपुर सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन गाजीपुर सिटी के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पूर्वी छोर पर बने रोलिंग हट के पास से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर, बिहार के मणिका हरकिशुन निवासी अमीरू के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 29 बोतल देशी शराब मसाला (24 बोतल ब्लू लाइम और 5 बोतल बंटी बबली), प्रत्येक 200 मिलीलीटर मात्रा में जब्त की गई। पूछताछ में अमीरू ने बताया कि वह बिहार में शराबबंदी के कारण ट्रेन से शराब ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचकर अपना और अपने परिवार का गुजारा करता है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 02/26 धारा 60(1) EX. ACT के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें