गाजीपुर। रमजान और होली त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने आज भारी पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर रूट मार्च किया। पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस फोर्स के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के खुदाईपुर से शुरू होकर चीतनाथ और नखास होते हुए एमएएच इंटर कॉलेज तक का पैदल गश्त किया। मिश्रित आबादी वाले इन क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के साथ पुलिस बल और पीएसी की टीम भी मौजूद रही।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






