Breaking News

Foto

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में NCC 92 बटालियन द्वारा छात्रों का चयन

ग़ाज़ीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में NCC 92 बटालियन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया। कॉलेज प्रांगण में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा शामिल थी। कुल 85 प्रतिभागियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें से 37 प्रशिक्षणार्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शामिल सभी छात्र उत्साहित दिखे। उनमें देशप्रेम की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। परीक्षा का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित कुमार सिंह और उप प्राचार्य नवनीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सभी प्राध्यापकों ने इस आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। कॉलेज के निदेशक अमित कुमार रघुवंशी ने प्रशिक्षकों, छात्रों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें