Breaking News

Foto

गाजीपुर एसपी ने सरदार पटेल जयंती पर दिलाई शपथ, 112 की गाड़ियां रवाना

गाजीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद उन्होंने सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्र के प्रति निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मिष्ठान वितरण किया गया।

साथ ही, डॉ. ईरज राजा ने 112 नंबर की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, यूटी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक लाइन, प्रशिक्षु आरक्षीगण और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें