Breaking News

Foto

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामेदार प्रदर्शन, जेई सस्पेंड

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। दौलतनगर गांव के रामसूरत पाल (52) की बिजली के तार से छूने के कारण मौत हो गई। रामसूरत अपने घर से 200 मीटर दूर मलकान भीटे पर 10-12 बकरियां चरा रहे थे। वहां सादात विद्युत उपकेंद्र से आया 11000 वोल्ट का तार जमीन से करीब 5 फीट की ऊंचाई पर था। तार के संपर्क में आने से रामसूरत समेत 5-6 बकरियां भी झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। उन्हें सादात के एक प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद करीब 150-200 ग्रामीणों ने शव को लेकर सादात विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। कुछ लोगों ने उपकेंद्र में तोड़फोड़ की और दो कर्मचारियों से मारपीट भी की। परिजनों ने शादियाबाद-सादात रोड पर रेलवे अंडरपास के पास शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडेय, थाना प्रभारी शादियाबाद और थानाध्यक्ष सादात पहुंचे। उप जिलाधिकारी जखनियां रवीश कुमार ने तार की मरम्मत, जेई पर मुकदमा और मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया। घटना में दो एसएसओ उमेश कुमार और संदीप कुमार को मामूली चोटें आईं। मृतक खेती-बाड़ी का काम करते थे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें