गाजीपुर। बीते दिनों आरपीएफ के दो जवानों की हत्या मामले के वांछित एक लाख के इनामिया बदमाश जाहिद उर्फ सोनू के इनकाउंटर में ढेर होने के बाद जहां उसके परिजनों ने सवाल उठाए हैं वहीं मृत आरपीएफ जवान मो0जावेद के पिता फिरोज ने कहा कि जो भी अपराधी हो उसके साथ सख्ती बरतनी चाहिए। कहा कि सही दोषियों को पकड़ना पुलिस का काम है। अब वह सही पकड़ती है या गलत, यह वह जाने, हम क्या बताएं। उन्होंने यह भी कहा कि जैसी घटना मेरे बेटे के साथ हुई किसी दूसरे के साथ कभी न हो।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






