Breaking News

Foto

प्राइवेटाइजेशन के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने दिया धरना

गाज़ीपुर। राष्ट्रीय मार्गों पर निजी बसों के अवैध व अनधिकृत संचालन, छोटी बड़ी गाड़ियों से अनियमित डग्गामारी के विरोध एवं निगम संपत्तियों को निजी हाथों में सौपने तथा निगम के कार्यशालाओं का प्राइवेटाइजेशन करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने एक दिवसी धरना प्रदर्शन किया। जिसमें रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार अपने हठवादिता से पीछे नहीं हटती है, तो आने वाले समय में रोडवेज का एक भी चक्का रोडवेज परिसर से नहीं हिलेगा। जिससे जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगर निजीकरण सरकार बंद नहीं करती है तो जनपद के हर एक राजकीय कार्यालय को बंद करके जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। धरना में सच्चिदानंद तिवारी, सुधीर जायसवाल, तूफानी यादव, हरिशंकर यादव ,संदीप शर्मा,फूलचंद,आलोक राय,अभय सिंह,मनोज मिश्रा,बृजेश राय, देवेंद्र मोर्य जगदीश प्रसाद,अश्वनी कुमार, रामेश्वर सिंह ,रमाशंकर यादव, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें