Breaking News

Foto

सीएम योगी आदित्यनाथ के उर्दू और कठमुल्ला पर दिये गए बयान पर बोले श्याम लाल

ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गाजीपुर में कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लोकतंत्र के विरुद्ध काम कर रही है। पाल ने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता पिस्तौल के बल पर मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहे हैं। यहां तक कि पीठासीन अधिकारी खुद वोट डाल रहे हैं। बजट को लेकर श्याम लाल ने कहा कि केंद्र और यूपी दोनों के बजट में शिक्षा का प्रतिशत 4 से घटाकर 2 कर दिया गया है। महाकुंभ के आयोजन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की मशीन 60 करोड़ स्नान करने वालों की संख्या बता रही है, लेकिन भगदड़ में मारे गए लोगों की संख्या नहीं बता पा रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उर्दू संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के भाषण में ही कई उर्दू शब्द आते हैं। छात्रों को स्कूटी वितरण योजना पर उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को छात्रों की उम्र और ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पर ध्यान देना चाहिए। 


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें