ग़ाज़ीपुर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी एवं निदेशिका डॉ. मीना अधमी द्वारा पौधारोपण कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य इकरामुल हक तथा उप-प्रधानाचार्य हनीफ़ अहमद सिद्दीकी ने भी कक्षा 10 की कक्षाओं में उत्कृष्ट आए विद्यार्थियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण के अनुकूल कला एवं शिल्प प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है, इसकी सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। वहीं निदेशिका डॉ. मीना अधमी ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य इकराम उल हक ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। उप-प्रधानाचार्य हनीफ़ अहमद सिद्दीकी ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया। अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर पृथ्वी को स्वच्छ और हरित बनाने की शपथ ली।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






