Breaking News

Foto

गाजीपुर में बिजली चेकिंग अभियान: 12 कनेक्शन कटे, 3 पर FIR

गाजीपुर। अधिशासी अभियंता नगर गोपाल सिंह के नेतृत्व में एक व्यापक विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। 'सक्सेज स्टोरी' अभियान के तहत यह कार्रवाई रायगंज, टाउनहॉल और कपूरपुर क्षेत्रों में की गई, जहाँ दर्जनों उपभोक्ताओं के बिजली बकाया पर सख्त कदम उठाए गए। अभियान के दौरान कुल 12 उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया होने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए। इसके अतिरिक्त, तीन लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, जिनके खिलाफ विजिलेंस थाने में विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है।

वहीं, पांच उपभोक्ताओं के परिसर में पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए गए। अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि नगर के तीन फीडर – लाल दरवाजा, पुलिस लाइन नंबर-1 और बड़ीबाग – को 'सक्सेज स्टोरी' अभियान के लिए चुना गया है।

इन फीडरों पर बिजली बकाया, लाइन लॉस और अत्यधिक बिजली चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके मद्देनजर यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जांच के दौरान सात उपभोक्ताओं के मीटर में स्टोर रीडिंग पाई गई।

इन सभी उपभोक्ताओं पर संबंधित रीडिंग के अनुसार शुल्क लगाया गया है। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बिजली बिल बकायेदारों और चोरी करने वालों पर लगाम कसने की उम्मीद है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें