Breaking News

Foto

जिला मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

ग़ाज़ीपुर। ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के द्वारा भदोही निवासी लक्ष्मी विश्वकर्मा (11 वर्ष) की हत्या के विरोध में ग़ाज़ीपुर जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी भी की। बताया कि बीते नवम्बर माह में लक्ष्मी विश्वकर्मा का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। डेढ़ महीना बीतने पर भी जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई न्याय न मिलने के कारण आज धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस हत्यारे को अभी तक पकड़ नहीं पाई, जिससे इनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।  प्रदर्शन में मुख्य रूप विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद कुमार विश्वकर्मा, जिला मंत्री परदेशी विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र विश्वकर्मा, पीजी कॉलेज महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें