ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा जमानियां में दो दिवसीय जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवंबर और 30 नवंबर 2024 को किया गया है। जिसमें 29 नवंबर को ब्वायज और 30 नवंबर को गर्ल केटेगरी की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में किया जा रहा है । इसी क्रम में, सनशाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा जमानियां को जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है । खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सर्वानंद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में मां शारदा चिल्ड्रेन स्कूल, जलालाबाद ,गाजीपुर, शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर, धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल,कुसुम्हीं खुर्द ,सिरगिथा, गाजीपुर, एस.एस.देव पब्लिक स्कूल, जमानियां, एम.जे.आर.पी.स्कूल, गाजीपुर, लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर, गाजीपुर, डिवाइन ग्लोबल स्कूल, जमानियां, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, गाजीपुर, क्रिसेंट कान्वेंट स्कूल, दिलदार नगर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जमानियां, डी.डी.पब्लिक स्कूल, कादीपुर ,गाजीपुर और मेजबान सनशाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा जमानियां के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें एस.एस.देव पब्लिक स्कूल, जमानियां ने फाइनल मुकाबला जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर को द्वितीय स्थान मिला । रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, गाजीपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, राजेश कुशवाहा, प्रबन्धक एम.जे.आर.पी.स्कूल गाजीपुर, प्रकाश यादव, प्रबन्धक डिवाइन ग्लोबल स्कूल हरपुर, जमानियां, राजेश कुमार वर्मा प्रबन्धक संत राम आचार्य कांवेंट स्कूल भदौरा, शैलेन्द्र कुमार सिंह प्रधानाचार्य,प्राइमरी विंग प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे ।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






