गाज़ीपुर। महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2024 के द्वारा आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक हुआ। इस ताइक्वांडो प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में प्रियांशु कुशवाहा ;कक्षा 3 अमन चौरसिया ;कक्षा 9 और गनेश मौर्या ;कक्षा 9 ने स्वर्ण पदक , मयूर शर्मा ;कक्षा 8, मो0 एहतेशाम ;कक्षा 10 और हर्ष सिंह ;कक्षा 10 ने रजत पदक तथा सुशील कुमार यादव ;कक्षा 10 व दुर्गा प्रताप सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किये । इन सभी छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मान करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय , सुरेश प्रसाद चौरसिया, वरिष्ठ खेल शिक्षक दिनकर सिंह, आशुतोष मिश्रा, मुकेश कुमार , संजीव अग्रहरी, हरि कुशवाहा , राजनारायण कुशवाहा व समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






