ग़ाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब गाजीपुर द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन वर्ष 2024 में (गणित, सामान्य ज्ञान , चित्रकला, गायन और नृत्य) किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी विशेष उपलब्धि के लिए विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गणित में शिवांश जायसवाल प्रथम, सामान्य ज्ञान मंे आर्यन मौर्या प्रथम, एकल नृत्य मंे अनुप्रिया प्रथम , समूह नृत्य में यशस्वी गुप्ता एवं कुमारी अनुप्रिया प्रथम, कला में आर्य कुशवाहा तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुर्दशन सिंह कुशवाहा ने समस्त विजेता छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यालय के छात्रांे के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी शिक्षा दीक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाना चाहिए ताकि उनकी विभिन्न क्षमताओं को विकसित होने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ कृष्णानंद तिवारी, डाॅ0 राजीव गुप्ता , बिलकिश जहांँ, संगीत शिक्षक संतोष मिश्रा , पवनेश कुमार, महेश चैहान , बन्दना कुशवाहा, संजीव अग्रहरी एवं समस्त शिक्षक गण व छात्र उपस्थित रहे।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






