Breaking News

Foto

सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में क्रिसमस, नृत्य प्रतियोगिता

ग़ाज़ीपुर। ज़मानिया स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में 24 दिसंबर को क्रिसमस डे का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वीनस हाउस, मार्स हाउस, मर्करी हाउस और जुपिटर हाउस के बीच एक इंटर-हाउस एकल नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की विषयवस्तु विभिन्न वर्गों के लिए निर्धारित की गई थी।

प्राइमरी वर्ग के लिए फ्रीस्टाइल, जूनियर वर्ग के लिए भारतीय उत्सव और सीनियर वर्ग के लिए महान नायक धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि थीम रखी गई थी। प्रत्येक हाउस के प्रतिनिधि विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सेंटा क्लॉज द्वारा छात्र-छात्राओं में उपहार वितरित किए गए।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह और प्राथमिक विभाग की विभागाध्यक्ष पूजा सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। निर्णायक मंडल में पूनम सिंह, मनोज कुमार यादव, सुधीर कुमार राय और सत्येंद्र कुमार चौधरी शामिल थे।

उन्होंने प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम घोषित किया। प्राइमरी वर्ग में जुपिटर हाउस की ज़ोया ने प्रथम स्थान, वीनस हाउस की चैतन्या सिंह ने द्वितीय स्थान और मार्स हाउस की राधिका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में मर्करी हाउस की पल्लवी प्रथम, वीनस हाउस की सृष्टि यादव द्वितीय और ज्यूपिटर हाउस की भूमि यादव तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में ज्यूपिटर हाउस की सौम्या वर्मा और वीनस हाउस की सुमेधा सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। मार्स हाउस की निहारिका प्रजापति द्वितीय और मार्स हाउस की प्रज्ञा पांडे तृतीय स्थान पर रहीं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें