गाजीपुर। जिले में कडाके की ठंड को देखते हुए डीएम आर्यका अखौरी ने जिले के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयो को 8 जनवरी से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित करते हुए बंद करने का सख्त निर्देश दिया है। इस आशय का एक पत्र बीएसए हेमंत राव ने जारी कर दिया। वहीं शीतलहर अवकाश की घोषणा होते ही पढने वाली छात्राओं व उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। जबकि दूसरी ओर जारी आदेश में निर्देश दिया गया है कि अवकाश की अवधि में कार्यरत चौकीदार, चपरासी एवं पीआरडी जवान पूर्व की तरह ड्यूटी करते रहेंगे। इस सम्बन्ध में बीएसए हेमंत राव ने बताया कि ठंठ को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों को 12 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। लेकिन वहाँ तैनात चौकीदार, पीआरडी जवान व चपरासी पूर्व की तरह ड्यूटी देते रहेगें, जबकि जरूरत पडने पर वार्डेन, सहित अन्य कर्मचारियों को विद्यालय बुलाया जा सकता है। इस दौरान कक्षा 9 और 10 की कक्षाएं आनलाइन चलेगी।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






