Breaking News

Foto

नए साल पर अयोध्या दर्शन करने गया था परिवार, घर में रखे नगदी और जेवर ले उड़े चोर

ग़ाज़ीपुर। महाराजगंज गांव में सुरेंद्र कुमार जायसवाल के घर चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार दर्शन करने घर से बाहर गया हुआ था, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ नए साल पर अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है। आनन फानन जब आज वह अपने घर वापस पहुंचे तो देखा कि चोरों ने घर से लाखों रुपये के जेवर, नकदी और कैमरा चुरा लिया है। चोरी हुए सामानों की एक सूची के साथ पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। उन्होंने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर चोरी हुए सामानों की बरामदगी और न्यायोचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें