Breaking News

Foto

भूतपूर्व सैनिकों ने मनाया रेजिंग डे

गाज़ीपुर। भूतपूर्व सैनिक कल्याण व विकास समिति के तत्वावधान में आज जबूरना में 15 राजपूत रेजीमेंट व सेना सेवा कोर का रेजिंग डे मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैप्टन ओम प्रकाश सिंह रहे। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सभी उपस्थित पूर्व सैनिक व पदाधिकारियों द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने व अपने पूर्व सैनिकों के सम्मान व सूरक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन में शक्ति के मंत्र को मानकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का आगाज किया गया। इस दौरान पूर्व नौसेना अधिकारी सीताराम गुप्ता पर हुए जान लेवा हमले को निंदनीय बताते हुए न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा, इसका आह्वान किया गया। लोकगीत कलाकार रजनीकांत यादव, महेन्द्र यादव व अजय कुमार यादव द्वारा देशभक्ति गीत और जवानों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सुबेदार अनवारूदिन खां, नौसेना अधिकारी सीताराम गुप्ता, कैप्टन जेके सिंह, नायब सूबेदार रमाशंकर फौजी, नायब सूबेदार सदानंद, सुबेदार कमलेस, सीएचएम हरिचरण कैप्टन जोखू सिंह, सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें