गाजीपुर। पुलिस लाइन में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 100/200 मीटर रेस, रिले रेस, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ और नींबू-चम्मच दौड़ जैसे विभिन्न खेल शामिल थे। यह आयोजन रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के कल्याण के लिए समर्पित संस्था "वामा सारथी" की गाजीपुर इकाई द्वारा किया गया। जनपद गाजीपुर की पदेन अध्यक्षा, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की पत्नी कल्याणी के निर्देशन में, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड/क्रीड़ा स्थल में इन खेलों का आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों की शारीरिक और मानसिक क्षमता को विकसित करना तथा उन्हें सशक्त बनाना था।
पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर प्रतिभागी बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि खेलों में भाग लेने से बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और यह उनके शैक्षणिक एवं मानसिक प्रदर्शन को भी सुधारने में सहायक होता है। इन खेलों में पुलिस परिवार के बच्चों और बच्चियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पदेन अध्यक्षा द्वारा ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक पुलिस परिवारजनों और बच्चों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया था।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों का विवरण इस प्रकार है:
1. 100 मीटर रेस (बालक, उम्र 06-10 वर्ष): प्रथम- शेखर, द्वितीय- आरूष, तृतीय- अंश कुमार
2. 100 मीटर रेस (बालिका, उम्र 06-10 वर्ष): प्रथम– ईशानी शुक्ला, द्वितीय- श्रेजल, तृतीय- निधी कुमारी
3. 100 मीटर रेस (बालक, उम्र 11-15 वर्ष): प्रथम – रोशन, द्वितीय – आयुष, तृतीय- उत्कर्ष
4. 100 मीटर रेस (बालिका, उम्र 11-15 वर्ष): प्रथम– रिया सिंह, द्वितीय- निर्मल, तृतीय- आर्या
5. 200 मीटर रेस (बालक): प्रथम– आकाश, द्वितीय- युवराज, तृतीय- संयम
6. 200 मीटर रेस (बालिका): प्रथम – ईशान्वी
7. रिले रेस (बालक): प्रथम – प्रिंस, द्वितीय- युवराज, तृतीय- दिव्यांश
8. रिले रेस (बालिका): प्रथम स्थान – रिया, निधि, सृष्टी, वैष्णवी
9. कुर्सी दौड़ (बालक): प्रथम – कृष्णा, द्वितीय- आयांश, तृतीय- शेखर
10. कुर्सी दौड़ (बालिका): प्रथम– ईशानी, द्वितीय- सुप्रिया कुमारी, तृतीय- किंजल
11. नींबू-चम्मच दौड़: प्रथम – अभिनव, द्वितीय- अयांश दुबे, तृतीय- आकाश






