ग़ाज़ीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर वार्षिकोत्सव के दौरान मेधा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि डॉ नीरज गुप्ता ने कला संकाय के लिए अंजली वर्मा और विज्ञान संकाय के लिए अवंतिका राय को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार परास्नातक एम ए विषयों में प्राचीन इतिहास के लिए कामिनी रॉय, अर्थशास्त्र के लिए अलका राय, राजनीति विज्ञान के लिए अंकिता यादव, अंग्रेजी के लिए शिवानी जायसवाल, गृह विज्ञान के लिए मानसी राय, शिक्षा शास्त्र के लिए मोबसहरा इंतेखाब, हिंदी के लिए पूजा यादव, वनस्पति विज्ञान के लिए श्वेता यादव को अपने-अपने विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक एवं नगद इनाम दिए गए। शिक्षणेत्तर गतिविधियों में राष्ट्रीय सेवा योजना बेस्ट स्वयंसेवक का पुरस्कार श्रेया मौर्य को, सर्वोत्तम रेंजर्स पुरस्कार रोली कुशवाहा को, तथा एनसीसी बेस्ट कैडेट पुरस्कार तनु पाण्डेय को मिला। संस्कृत उत्कृष्टता का प्रोफेसर अशोक चंद्र सिंह पुरस्कार स्नेहा वर्मा को तथा प्रोफेसर सरस्वती सिंह बहुमुखी प्रतिभा पदक अवंतिका राय को प्राप्त हुआ। राजकुमारी पाठक सम्मान रोशनी परवीन तथा श्रीमती सत्या मेमोरियल स्वर्ण पदक सुमैया को मिला। जबकि प्राचार्य पदक पूजा यादव को प्राप्त हुआ। महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में सामान्य ज्ञान में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त होने पर क्रमशः शहर बानो, आस्था यादव एवं साधना यादव पुरस्कृत हुई जबकि वाद विवाद में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः संध्या राजभर, अंजली और प्रज्ञा वर्मा को सम्मान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में संजना विश्वकर्मा को प्रथम, संध्या राजभर को द्वितीय एवं प्रज्ञा वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शिम्मी राय, अंकिता पांडेय, एवं क्रिस्टी वर्मा क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






