Breaking News

Foto

लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, सलमान की फ़िल्म में इस गाने के लिए मिले थे महज 76 रुपए

दिल्ली AIIMS में मंगलवार को लोक गायिका शारदा सिन्हा ने आखिरी सांस ली। वो 72 साल की थीं। बीते 11 दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थीं। शारदा सिन्हा ने हिंदी में काफी कम गाने गाए। लेकिन, बॉलीवुड में उनके गाए सभी गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। उनके गाए गाने को लोग आज भी गुनगुनाते हैं। सुपर स्टार सलमान खान और भाग्य श्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में 'कहे तोसे सजना तोहरी सजनिया' आज भी लोगों की जुबान पर है। शारदा सिन्हा को इस गाने के लिए महज 76 रुपए फीस मिली थी। सलमान खान की दूसरी सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का 'बाबुल जो तूने सिखाया' गाना भी उन्होंने गाया था। यह गाना भी काफी लोकप्रिय हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी ने उस समय 72 करोड़ से ज्यादा रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि, मैंने प्यार किया मूवी ने भी 45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 'कहे तोसे सजना' गाने के बाद शारदा सिन्हा ने लंबे समय तक बॉलीवुड गाने नहीं गाए। उसके बाद साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'गैंग्स आफ वासेपुर' में 'तार बिजली से पतले हमारे पिया' को भी उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज दी थी। उनका यह गाना भी दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया। वेब सीरीज 'महारानी' में उनके 'निरमोहिया' गाने को खूब पसंद किया गया था।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें