ग़ाज़ीपुर। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में ग़ाज़ीपुर-करण्डा मार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बयपुर गांव के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान भटौली गांव के रहने वाले जर्मन के पुत्र विजय बिंद (35) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि विजय आदर्श बाजार की तरफ ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में इसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से विजय गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल विजय को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






