गाजीपुर। यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने सरकार से मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। अजय राय ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत में सभी बड़े नेता व्यस्त रहे। लेकिन मृतक के परिवार की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं सियाराम उपाध्याय के घर आज आया हूं, जो पुलिस की मार से उनकी मौत हो गई। उनके पिताजी से मिला हूं, बेहद ही गरीब ब्राह्मण परिवार है। पुलिस ने बुरी तरह से मारा, दौड़ा-दौड़ा कर मारा, लाइट बंद करके मारा, जैसा पता चला कि भाजपा के कार्यकर्ता थे और भाजपा कार्यकर्ता को पुलिस थाने में दौड़ा-दौड़ा कर मार रही हैं तो आप समझ सकते हैं कि क्या स्थिति चल रही है। आम जनता का क्या हाल हो रहा होगा। वह दिव्यांग भी थे, उनको पेंशन भी मिलती थी, यह सरकार दिव्यांग को भी नहीं छोड़ रही है। मुझे पता चला है कि केवल खानापूर्ति की गई है। कुछ लोगों को हटाया गया है, कुछ लोगों को सस्पेंड किया गया है। यह तो सीधे-सीधे हत्या का मामला है, इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और ऐसे पुलिसकर्मियों को जेल भेजना चाहिए, यह हमारी मांग है। यह बेहद गरीब परिवार है, उनके जो भी भाई हैं उनको सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस परिवार के साथ है। मुझे पता चला है कि केवल खानापूर्ति की गई है। कुछ लोगों को हटाया गया है, कुछ लोगों को सस्पेंड किया गया है। यह तो सीधे-सीधे हत्या का मामला है, इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और ऐसे पुलिसकर्मियों को जेल भेजना चाहिए, यह हमारी मांग है। यह बेहद गरीब परिवार है, उनके जो भी भाई हैं उनको सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस परिवार के साथ है। पूरी तरह से हिटलरशाही है, व्यापारियों की सरकार चल रही है। जिस प्रकार लखनऊ में विद्यार्थी परिषद के बच्चों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा और अपने मजबूत कार्यकर्ता जो दिव्यांग था उससे भी दौड़ा दौड़ा कर पुलिस ने मारा। यह सरकार पूरी तरह अत्याचारी सरकार चल रही है। योगी जी एक जाति विशेष के लोगों को चिन्हित कर पूरे प्रदेश में मरवा रहे हैं। उन्होंने अपने मोबाइल में लाठी चार्ज के वायरल हो रहे वीडियो को दिखाते हुए कहा कि इस तरह का वीडियो वायरल है, अब जांच किस बात की हो रही है।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






