Breaking News

Foto

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की बैठक

ग़ाज़ीपुर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) की उत्तर प्रदेश इकाई में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति हुई है। डॉ. राजेश श्रीवास्तव को संगठन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. श्रीवास्तव वर्तमान में BHU वाराणसी ब्रांच के अध्यक्ष हैं और प्रदेश कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। यह नियुक्ति 17 मार्च 2025 को वाराणसी में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की आपात बैठक में की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अतुल प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर.के. त्यागी और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओ.पी. सिंह समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे। केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में जालंधर से डॉ. भनोट और वाराणसी से डॉ. एस.एन. पांडेय की उपस्थिति में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। NIMA आयुर्वेदिक चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करने वाली राष्ट्रीय स्तर की एकमात्र संस्था है, जो आयुर्वेदिक चिकित्सकों के एकीकरण के लिए कार्य करती है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें