गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने जिला प्रशासन को एक पत्र सौंपा है। इसमें हिंदू त्योहारों के नाम पर आयोजित किए जा रहे विवादित कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की गई है। बजरंग दल के जिला संयोजक रविराज ने कहा कि कुछ लोग होली और दशहरा जैसे हिंदू त्योहारों का मजाक उड़ा रहे हैं। वे गुलाबी शाम और रंग उत्सव जैसे नाम से कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इन कार्यक्रमों में टिकट लगाकर युवाओं को बुलाया जाता है। यहां डांस प्रोग्राम के नाम पर अभद्रता की जाती है। रविराज ने आरोप लगाया कि आयोजकों को हिंदू आस्था से कोई लेना-देना नहीं है। वे सिर्फ पैसा कमाने के लिए ऐसे कार्यक्रम करते हैं। उन्होंने इन कार्यक्रमों के आयोजकों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है, तो संगठन खुद इन कार्यक्रमों का विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में किसी भी घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






