गाजीपुर। जिलाधिकारी एवं जिला उप संचालक चकबन्दी आर्यका अखौरी ने जनपद में चकबन्दी प्रक्रियाधीन समस्त ग्रामों की चकबन्दी कार्याे की गहन समीक्षा की। वर्तमान में चकबन्दी प्रक्रियाधीन कुल 17 की ग्रामों की ग्रामवार समीक्षा की गयी। इन 17 ग्रामों में 06 ग्राम बेमुआ, शेरपुर, ढोटारी, हटवार, मुरारसिंह, भैरोपुर, मखदुमपुर व दशवन्तपुर नव प्रसार के हैं, जो वर्ष 2023 एवं 2024 में चकबन्दी प्रक्रिया में सम्मिलित किये गये है। बताया कि इन सभी ग्रामों में चकबन्दी प्रक्रिया निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चल है। शेष 11 ग्राम रायपुर बाघपुर, बबुरा, सकरा, मौधियां, तरांव(सैदपुर), तरांव (खानपुर), तिलसड़ा, दरवेपुर, बद्धोपुर, बघांव, व मुड़ियार, 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत गतिमान है। जिलाधिकारी ने 10 वर्ष से अधिक पुराने इन ग्रामों की चकबन्दी प्रक्रिया में तेजी लाते हुए 02 वर्ष में पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उच्च न्यायालय के स्थगन से प्रभावित 03 ग्रामों तिलसड़ा, दरवेपुर व तरांव (खानपुर) मे स्थगन आदेश समाप्त करने हेतु उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिये। लक्षित ग्रामों में निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चकबन्दी कार्य की प्रगति करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि चकबन्दी निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न करायी जाय तथा चकबन्दी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमित्ता पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक मे आयुष चौधरी, मुख्य राजस्व अधिकारी उप संचालक चकबन्दी जनपद़ गाजीपुर व रमजान बख्श बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी तथा समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित थे।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






