ग़ाज़ीपुर। आई आई टी जेईई मेंस 2025 के घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार सनशाइन पब्लिक स्कूल, जमानियां के कुल 4 छात्र -छात्राओं को सफलता मिली है। विद्यालय की छात्रा प्राची मौर्या को 98.711 परसेंटाइल, अभिषेक ठाकुर को 97.672 परसेंटाइल, नंदनी सिंह को 95.805 परसेंटाइल, हरिओम सिंह को 94.977 परसेंटाइल प्राप्त करने में सफलता मिली है। प्राची मौर्या, अभिषेक ठाकुर और नंदनी सिंह शैक्षणिक सत्र 2024-25 में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे । जबकि हरिओम सिंह वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई-दिल्ली की बारहवीं की परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहा है। इन छात्र-छात्राओं की उत्कृष्ट सफलता से पूरे विद्यालय में खुशी का वातावरण है। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह एवं शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित किया ।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






